नीतीश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: कर्मचारियों का DA बढ़ा, ‘गया’ बना ‘गया जी’, शहीदों को मिलेगी 50 लाख की सहायता,लिए गए और बड़े फैसले

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 69 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह बैठक न सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी रही, बल्कि राज्य में प्रशासनिक सुधार, रोजगार के नए अवसर और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने वाले निर्णय भी लिए गए। आइए जानते हैं कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

कर्मचारियों को मिला DA का तोहफा

बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी

सप्तम वेतनमान के तहत आने वाले कर्मियों का DA 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया गया है।

पंचम वेतनमान के तहत DA 455% से बढ़ाकर 466% किया गया है।

षष्ठम वेतनमान वालों को अब 246% के स्थान पर 252% DA मिलेगा।
इस वृद्धि से राज्य सरकार पर 1070 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

ऑपरेशन सिंदूर: शहीदों के परिजनों को मिलेगा 50 लाख

राज्य सरकार ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह निर्णय ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत लिया गया है, जो शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों की सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गया का नाम अब ‘गया जी’

कैबिनेट ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए गया शहर का नाम बदलकर ‘गया जी’ करने को मंजूरी दी है। यह कदम गया की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में उठाया गया है।

पर्यटन को बढ़ावा: बोधगया में ध्यान केंद्र को 165 करोड़ की मंजूरी

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत बोधगया में बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र के निर्माण के लिए 165.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना राज्य में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी।

रोजगार के नए अवसर: सरकारी नौकरियों की बहार

राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में पद सृजन और पुनर्गठन को हरी झंडी दी है:

सहकारिता विभाग में लिपिक संवर्ग के 333 पदों का सृजन।

वित्त विभाग में वाहन चालकों के 18 पदों का अस्थाई सृजन।

मत्स्य लिपिकीय संवर्ग में 170 पदों का पुनर्गठन।

पटना हाईकोर्ट का होगा आधुनिकीकरण

पटना उच्च न्यायालय में बहुमंजिला भवन, आईटी ब्लॉक, ऑडिटोरियम, मल्टी लेवल पार्किंग सहित आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए 302.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

अन्य अहम फैसले

बिहार कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के गठन को मंजूरी।

किसान सलाहकार योजना के लिए 125.95 करोड़ रुपये की निकासी और खर्च की स्वीकृति।

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की जन्मतिथि (5 जनवरी) को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय।

बिहार राज्य उड्डयन प्रशिक्षण संवर्ग भर्ती नियमावली 2025 के गठन को मंजूरी।

नीतीश कैबिनेट की यह बैठक न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से अहम रही, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने वाली भी साबित हुई। इन फैसलों से जहां कर्मचारियों और युवाओं को लाभ मिलेगा, वहीं राज्य में विकास की गति को भी बल मिलेगा।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर