नीतीश के भरोसेमंद श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, पार्टी में पुराने अनुभवी नेताओं को मिल रहा लगातार सम्मान

बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को पार्टी का नया विधायक दल नेता चुन लिया है। इस फैसले के साथ ही राज्य की सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जदयू विधायक दल की बैठक में पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद और अनुभवी नेता श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।

नीतीश के करीबी और अनुभवी नेता

श्रवण कुमार को नीतीश कुमार के सबसे विश्वस्त नेताओं में गिना जाता है। वे लंबे समय से नालंदा से विधायक हैं और 1995 से लगातार आठवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। समता पार्टी के दौर से ही वे नीतीश कुमार के साथ जुड़े रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने में श्रवण कुमार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। वे कई बार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं।

जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा”

जदयू विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

डिप्टी सीएम की चर्चा भी हुई थी

हाल के दिनों में बिहार की नई सरकार में श्रवण कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज थीं, जो कि नहीं हो सका, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधायक दल की कमान सौंपकर एक अहम संगठनात्मक भूमिका दी है। इससे साफ है कि जदयू फिलहाल संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

राजनीतिक संदेश क्या?

श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनाए जाने को नीतीश कुमार की रणनीतिक चाल माना जा रहा है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि पार्टी में भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं को आगे बढ़ाने की नीति जारी रहेगी।

BiharNews #NitishKumar #ShravanKumar #JDULeadership #BiharPolitics #JDU #NDA #PatnaNews #InsaafTimes #BreakingNews

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर