बिहार:हस्पताल से फंटूस की आंख हो गई गायब,डॉक्टर ने कहा “चूहा खा गई उसकी आंख”

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार की राजधानी पटना के बड़े हस्पताल एनएमसीएच में एडमिट एक व्यक्ति की आंख निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है

नालंदा के चिकसौरा थाना स्तिथ हुरारी गांव निवासी फंटूस(25) को बदमाशों ने गोली मार दिया था जिसके बाद उन्हें पटना ला कर एनएमसीएच में दाखिल कराया गया था,हस्पताल में ही फंटूस की मौत हो गई

परिजनों ने बताया कि वो उनके शव के पास गए तो उनकी एक आंख गायब थी और एक ब्लेड बेड पर रखा था

परिजनों ने इस को लेकर भारी हंगामा भी किया है,जबकि डॉक्टर्स ने कहा कि चूहा आंख को खा गई है

घटनास्थल पर पुलिस के बड़े पदाधिकारी,अस्पताल प्रबंधक समेत कई जांच अधिकारी पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं, अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि “मृतक मरीज की आंख कैसे गायब हुई इसकी जांच चार सदस्य टीम कर रही है,उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मृतक की आंखें निकाली गयी है कि क्या हुआ है?

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने मामले पर कहा कि “इलाज के क्रम में 36 घंटे बाद उसकी मौत हो गयी थी, उसकी बायीं आंख मिसिंग है, ऐसा क्यों हो हुआ है इसकी जांच की जाएगी, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि क्या मामला है, पुलिस और कॉलेज प्रशासन भी इसपर जांच कर रही है,जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर