दिल्ली:ओखला विधानसभा बना हॉट सीट,अमानतुल्लाह ख़ान और अरीबा ख़ान के साथ शिफाउर रहमान ने बनाया चुनाव को दिलचस्प

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा हॉट सीट बन गया है,इस सीट पर आम आदमी पार्टी,कांग्रेस और मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशियों के बीच घमासान का मुकाबला होने जा रहा है

आम आदमी पार्टी ने यहां से अपने मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को प्रत्याशी बनाया है,जो कि कुछ दिनों पहले ही वक़्फ़ घोटाला मामले में ज़मानत पाए हैं,अमानतुल्लाह ख़ान की छवि एक हिम्मत वाले मुस्लिम विधायक की है और ओखला की जनता में उनकी अच्छी पकड़ भी है जिसके सहारे वो दो बार लगातार विधायक रहे हैं,अमानतुल्लाह ख़ान पर आरोप भी लगते रहे हैं कि खुद को मुसलमानों की मजबूरी समझते हुए उन्होंने ओखला में विकास पर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण आज ओखला की सड़कों व गालियों का बुरा हाल भी नज़र आता है,तो वहीं वक्फ़ बोर्ड चेयरमैन रहते हुए भी कोई ख़ास कार्य उनकी तरफ़ से नहीं दिखा बल्कि मस्जिदों के इमाम 18 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आवाज़ उठाने पर मजबूर हो गए

कांग्रेस ने इस विधानसभा से अपने दिग्गज नेता और पूर्व विधायक आसिफ मुहम्मद ख़ान की बहु अरीबा ख़ान को प्रत्याशी बनाया है जो कि जवान और साफ़ सुथरी छवि के कारण युवाओं और महिलाओं को आकर्षित कर रही है,मगर आसिफ़ मुहम्मद ख़ान के दबंगई वाले छवि का छाप अरीबा ख़ान के लिए नुकसान का कारण भी बन सकता है

अमानतुल्लाह ख़ान और अरीबा ख़ान के बीच सबसे चर्चित चेहरा बन कर जेल में बंद शिफाउर रहमान सामने आए हैं, शिफाउर रहमान जामिया मिल्लिया इस्लामिया ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के अध्यक्ष है, और सीएए विरोधी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण दिल्ली दंगा के आरोप में जेल में बंद है, शिफाउर रहमान छात्र आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे हैं, खास कर अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को लेकर बहुत सक्रिय रहे,गरीबों की मदद भी उनके ज़रिए होती रही इस लिए युवा,छात्र छात्राओं,एक्टिविस्टों का बड़ा समर्थन उनके साथ नज़र आ रहा है, शिफाउर रहमान के समर्थन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया,जेएनयू,एएमयू,दिल्ली यूनिवर्सिटी,मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी,बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे विश्विद्यालयों के छात्र,छात्राएं प्रचार प्रसार में जुटे नज़र आ रहे हैं

ओखला विधानसभा को इन तीन बड़े चेहरों के मुकाबला ने एक हॉट सीट बना दिया है और देश भर की नज़र इन सीटों पर लगी है,अंतिम फ़ैसला ओखला विधानसभा की जनता करेगी लेकिन माना जा रहा है कि इस समय तीनों के बीच टक्कर बराबर का है और आने वाले दिनों में जिसका प्रचार प्रसार अच्छा हो जाएगा वो बाज़ी मार जाएगा

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति