दिल्ली:”एक देश,एक चुनाव विधेयक” लोकसभा से पारित,जेपीसी में भेजने की तैयारी!विपक्ष ने तानाशाही लाने के प्रयास का हिस्सा बताया

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) “एक देश,एक चुनाव विधेयक-2024” लोकसभा से पारित हो गया,कैबिनेट से मंजूरी के बाद विधेयक लोकसभा में पेश किया गया था

एक देश,एक चुनाव पर पहले डिजिटल वोटिंग हुआ जिसमें मौजूद 369 सांसदों में से 220 मत पक्ष में तो 149 वोट विपक्ष में पड़े,डिजिटल वोटिंग पर विपक्ष की आपत्ति के बाद पर्ची के ज़रिए भी मत लिया गया जिसमें पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े

गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा कि “बिल जब कैबिनेट में आया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजना चाहिए,कानून मंत्री ऐसा प्रस्ताव कर सकते हैं”

विपक्षी दलों ने संसद में जम कर विधेयक का विरोध किया और इस तानाशाही लाने के प्रयास का हिस्सा बताया

बिहार विधानसभा में नेता प्रतापिक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “राज्य का चुनाव यहां (प्रदेश) के मुद्दों पर होता है,ये लोग (बीजेपी) तो आरएसएस के एजेंडा को लागू करना चाहते हैं, इसलिए हम लोग कहते हैं कि ये संविधान के विरोधी हैं,अभी कह रहे हैं ‘वन नेशन वन इलेक्शन’, आगे कहेंगे ‘वन नेशन वन पार्टी’, फिर कहेंगे ‘वन नेशन वन लीडर’, क्या मतलब है? बाद में कहेंगे कि असेंबली के चुनाव की जरूरत ही नहीं है. नॉमिनेटेड सीएम और गर्वनर दे दो”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर