‘ऑपरेशन सिंदूर’: आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने निकले भारतीय सांसद, 32 देशों की यात्रा करेंगे 59 सांसद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता और सख्त रुख को दुनिया के सामने रखने के लिए एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 59 सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 32 देशों की यात्रा पर रवाना होगा। विदेश मंत्रालय और संसद के सहयोग से आयोजित यह ऐतिहासिक पहल वैश्विक मंच पर भारत की सुरक्षा चिंताओं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति को उजागर करने के उद्देश्य से की गई है।

इस प्रतिनिधिमंडल को सात समूहों में बाँटा गया है, जिनमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं। हर समूह के साथ एक पूर्व वरिष्ठ राजनयिक भी होगा, जो देशों के साथ संवाद को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।

कौन कौन से प्रतिनिधिमंडल कहां जाएंगे और कौन कौन होंगे सदस्य?

ग्रुप 1: खाड़ी देशों का दौरा

देश: सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
नेतृत्व: बैजयंत पांडा (बीजेपी)
अन्य सदस्य: निशिकांत दुबे, रेखा शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), गुलाम नबी आज़ाद, फंगनोन कोन्याक, सतनाम सिंह संधू, राजदूत हर्ष श्रृंगला

ग्रुप 2: यूरोप का दौरा

देश: ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, EU, इटली, डेनमार्क
नेतृत्व: रविशंकर प्रसाद (बीजेपी)
अन्य सदस्य: प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना UBT), अमर सिंह (कांग्रेस), एमजे अकबर, गुलाम अली खटाना, दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, समीक भट्टाचार्य, राजदूत पंकज सरन

 ग्रुप 3: पूर्वी एशिया व दक्षिण पूर्व एशियाग्रु

देश: इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर
नेतृत्व: संजय कुमार झा (JDU)
अन्य सदस्य: अपराजिता सारंगी, यूसुफ पठान (AITC), बृजलाल, जॉन ब्रिटास (CPI-M), प्रदन बरुआ, हेमांग जोशी, सलमान खुर्शीद, राजदूत मोहन कुमार

ग्रुप 4: पश्चिम एशिया और अफ्रीका

देश: यूएई, लाइबेरिया, डीआर कांगो, सिएरा लियोन
नेतृत्व: श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)
अन्य सदस्य: बंसुरी स्वराज, ईटी मोहम्मद बशीर (IUML), अतुल गर्ग, सस्मित पात्र, मनन कुमार मिश्रा, एसएस आहलूवालिया, राजदूत सुजन चिनॉय

ग्रुप 5: अमेरिका और लैटिन अमेरिका

देश: अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया
नेतृत्व: शशि थरूर (कांग्रेस)
अन्य सदस्य: शंभावी (LJP), सरफराज अहमद (JMM), हरिश बालयोगी (TDP), शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, मिलिंद देवड़ा, तेजस्वी सूर्या, राजदूत तरणजीत सिंह संधू

ग्रुप 6: रूस और पूर्वी यूरोप

देश: स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
नेतृत्व: कनिमोझी (DMK)
अन्य सदस्य: राजीव राय (SP), मियां अल्ताफ अहमद (NC), ब्रिजेश चौटा (बीजेपी), प्रेमचंद गुप्ता (RJD), अशोक कुमार मित्तल (AAP), राजदूत मंज़ीव पुरी, जावेद अशरफ

ग्रुप 7: अफ्रीका और मध्य पूर्व

देश: मिस्र, क़तर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
नेतृत्व: सुप्रिया सुले (NCP)
अन्य सदस्य: राजीव प्रताप रूडी, विक्रमजीत सिंह साहनी (AAP), मनीष तिवारी (INC), अनुराग ठाकुर (बीजेपी), श्रीकृष्ण देवरायालु (TDP), आनंद शर्मा, वी. मुरलीधरन, राजदूत सैयद अकबरुद्दीन

सरकार का कहना है कि यह प्रयास न सिर्फ वैश्विक स्तर पर भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को मज़बूत करेगा, बल्कि भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक विविधता के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा पर सर्वसम्मति को भी प्रस्तुत करेगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर