ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान सीमा पर पाकिस्तानी टैंकों की हलचल: बीकानेर और जैसलमेर के पास सैन्य गतिविधियों में वृद्धि

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर की गई मिसाइल स्ट्राइक्स के बाद राजस्थान की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीकानेर और जैसलमेर के पास पाकिस्तानी टैंकों की मूवमेंट देखी गई है, जिससे सीमा पर सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है।

राजस्थान, जो पाकिस्तान के साथ 1,037 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बीकानेर और जोधपुर हवाई अड्डों पर उड़ानों को 9 मई तक स्थगित कर दिया गया है, और भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान पश्चिमी सीमा पर गश्त कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने बीकानेर के नाल, फलोदी और बाड़मेर के उत्तरलाई में भारतीय सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते नाकाम कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनज़र, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर