पहलगाम आतंकी हमले के बाद संसद के विशेष सत्र की मांग में तेजी, विपक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद, विपक्षी दलों ने संसद के विशेष सत्र की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सत्र की मांग की है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हर भारतीय को झकझोर गया है। इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए, ताकि देश की एकता और संकल्प को प्रदर्शित किया जा सके।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पत्र में कहा, “यह सत्र हमारे सामूहिक संकल्प और आतंकवाद के खिलाफ हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति का शक्तिशाली प्रदर्शन होगा।” उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए संसद से इस पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया।

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने भी सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। RJD के राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस हमले और इसके व्यापक प्रभावों पर चर्चा की आवश्यकता जताई थी।

विपक्षी दलों का कहना है कि यह सत्र आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता को प्रदर्शित करने का अवसर होगा और इसके माध्यम से सरकार से सुरक्षा उपायों और आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की जाएगी।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर