ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट समेत 15 शहरों पर आत्मघाती ड्रोन हमले की कोशिश की, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ब्लैकआउट; S-400 ने हमलों को किया नाकाम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से भारत के कम से कम 15 शहरों पर आत्मघाती ड्रोन हमले की कोशिश की गई। इन हमलों में जम्मू एयरपोर्ट को मुख्य निशाना बनाया गया, जबकि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में धमाकों की आवाज और ब्लैकआउट की स्थिति देखने को मिली।

भारतीय वायुसेना ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। रूस से प्राप्त अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी आत्मघाती ड्रोन्स और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से बड़े जान-माल के नुकसान को टाल दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जिन शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, उनमें जम्मू, पठानकोट, श्रीनगर, अमृतसर, बठिंडा, अंबाला, जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, लुधियाना, गुरदासपुर, मेरठ, हिसार, लेह और अहमदाबाद शामिल हैं। इन शहरों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

इससे एक दिन पहले, 6-7 मई की रात भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब प्रांत में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे।

भारत सरकार ने नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई संवेदनशील जिलों में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत मॉक ड्रिल भी आयोजित की थी, जिसमें सायरन, ब्लैकआउट और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया गया।

घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कई देशों ने संयम बरतने की अपील की है, जबकि भारत ने स्पष्ट किया है कि उसकी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि किसी राष्ट्र के खिलाफ।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति