भारत पर पाकिस्तान ने किए 300 से 400 ड्रोन हमले, वायुसेना ने नाकाम की साजिश

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बड़ा ड्रोन हमला किया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से 300 से 400 तक ड्रोन भारतीय सीमा में भेजे गए, जिनका मकसद सेना की तैनाती और रक्षा तैयारियों की जासूसी करना था। हालांकि भारतीय वायुसेना और थलसेना ने संयुक्त रूप से बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराया और साजिश को नाकाम कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, ये हमले जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, लद्दाख और गुजरात समेत करीब 36 जगहों पर किए गए। हमले में मुख्य रूप से तुर्की में बने “Asisguard Songar” ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जो निगरानी और हल्के हथियारों के साथ हमले के लिए इस्तेमाल होते हैं।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों को युद्धविराम उल्लंघन करार देते हुए जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार एयर डिफेंस लोकेशनों को निशाना बनाया है, जहां पाकिस्तानी रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया है।

घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू, उधमपुर और पठानकोट में ब्लैकआउट लागू किया गया और सायरन बजाए गए। पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में नागरिकों ने ड्रोन देखे जाने की पुष्टि की है।

वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह भारत का “प्रोपेगेंडा” है और सच्चाई से परे है।

भारत-पाक तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने चिंता जताई है। अमेरिका ने दोनों देशों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति