पाकिस्तानी गोलाबारी में कश्मीर के आम नागरिकों की मौत, छात्र संगठन AUSF ने सरकार से की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव का सबसे भयावह असर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों पर पड़ रहा है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलीबारी और मोर्टार हमलों में अब तक करीब 12 कश्मीरी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालात के बिगड़ते स्वरूप को देखते हुए मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के छात्र संगठन आजाद यूनाइटेड स्टूडेंट्स फेडरेशन (AUSF) ने एक बयान जारी कर भारत सरकार से अपील की है कि वह कश्मीर की आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।

“नागरिकों की जान बचाना सर्वोपरि हो”: AUSF

AUSF के बयान में कहा गया है “सीमा पार से हो रही लगातार गोलीबारी में निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है। ऐसे में सरकार की यह नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह तत्काल राहत कार्य शुरू करे, घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए और सुरक्षित इलाकों में लोगों को स्थानांतरित करे।”

संगठन ने यह भी मांग की कि सभी प्रभावित इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सुरक्षित शिविर बनाए जाएं ताकि भयभीत नागरिकों को सहारा मिल सके।

सीमावर्ती इलाकों में तबाही का आलम

पुंछ,राजौरी और कश्मीर घाटी के कई गांवों में लोग अपने घरों में कैद हैं। हर पल मौत का खतरा मंडरा रहा है। कई जगहों पर बिजली, पानी और मेडिकल सहायता की भारी किल्लत है। सरकारी तंत्र की सक्रियता ना के बराबर दिख रही है।

पाकिस्तानी हमलों में निर्दोष बने निशाना

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाक अधिकृत क्षेत्र में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट किए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी फायरिंग में निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार, हालिया हमलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

“युद्ध नहीं, नागरिक सुरक्षा चाहिए”

AUSF ने यह भी कहा कि,
“हम राष्ट्रीय सुरक्षा के पक्षधर हैं लेकिन किसी भी कीमत पर आम नागरिकों की जान नहीं जानी चाहिए।

संगठन ने यह अपील भी की कि मीडिया, मानवाधिकार संगठनों और छात्र वर्ग को आगे आकर पीड़ितों की आवाज़ बुलंद करनी चाहिए।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर