फिलिस्तीन-मकबूजा फिलीस्तीन (इजरायल) युद्ध में 300 इजरायली की मौत और 232 फिलिस्तीनी शहीद, पढ़िए किया है स्थिति

पटना (इंसाफ टाइम्स डेस्क) पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे फलिस्तीन इजरायल के युद्ध में अब तक 300 इजरायलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है तो वहीं इजरायल की जवाबी कार्रवाई में 232 फिलिस्तीनी भी शहीद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हजारों लोग घायल भी हुए हैं और इजरायली सूत्रों के मुताबिक, 100 से ज्यादा इजरायली हमास की हिरासत में हैं, तो वहीं अल-अरबिया के मुताबिक, हमास के प्रवक्ता ने दावा किया कि हमारे पास कैदियों की संख्या है इजराइलियों की उम्मीद से भी कहीं ज्यादा है जिनको हमने गाजा के तमाम इलाकों में फैला रखा हैं, इसलिए अगर इजरायल (कब्जे वाले फिलिस्तीन) गाजा पर हमला करता है तो वो लोग भी मारे जाएंगे” बताया जा रहा है कि कैदियों में फौजी जनरल, सेना के जवान और आम लोग शामिल हैं

खबरों के मुताबिक, अभी भी मकबूजा फिलिस्तीन (इजरायल) के बहुत से इलाको पर हमास के प्रतिरोध का कब्जा है और बड़ी संख्या में अधिकृत फिलिस्तीन (इजरायल) के हथियारो, टैंको और वाहनो को कब्जा में ले लिया गया है तो वहीं बड़ी संख्या में इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया है।

दूसरी तरफ खबर है के फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने भी आपात बैठक बुलाई है, जबकि हमास के इस हमले को इस्लामि जिहाद ने पहले ही समर्थन और सहायता देने का ऐलान कर चुका है तो वहीं हजबुलाह और तालिबान समेत मुस्लिम देशों ने भी खुल कर हमास मजहमत की समर्थन में आगे आ चुके हैं

इस बीच इजराइल ने गाजा को तबाह करने का संकेत देते हुऐ कहा है के हम हमास के ठिकानों को मलबे का ढेर बना देंगे. वाजेह हो मकबूजा फिलिस्तीन (इजराइल) में राष्टीय इमरजेंसी का ऐलान हो चुका और इमरजेंसी के लिए रखी आर्मी को भी युद्ध में बुला लिया गया है साथ ही पूर्व प्रधान मंत्री भी युद्ध का हिस्सा बन चुके तो वहीं इजरायल आवाम को भी युद्ध में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग मकबुजा फिलीस्तीन (इजरायल) छोड़ कर जा रहे हैं जिस का नजारा वहां के एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है

इस बीच हमास के अमीर इस्माइल हानियेह ने भी कहा कि युद्ध ज़ायोनीवादियों के दिल में प्रवेश कर चुका है, हम जीत के करीब हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर