मोतिहारी:स्कूल की पानी टंकी में डाला सल्फास, 300 बच्चों की जान खतरे में

इंसाफ टाइम्स

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड स्थित एक सरकारी विद्यालय में पानी की टंकी में जहर घोलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही कि किसी भी विद्यार्थी ने पानी नहीं पिया।

घटना चकिया प्रखंड के कोयला बेलवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमनारायण ने बताया कि सोमवार सुबह जब विद्यालय खोला गया, तो कार्यालय में बैठे हुए उन्होंने तेज गंध महसूस की। यह गंध रसोईघर के पास से आ रही थी। गंध के बारे में शिक्षकों से चर्चा करने के बाद, टंकी की जांच की गई तो सल्फास का एक रैपर मिला। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने पानी की जांच की, तो उसमें भी गंध आई। टंकी की गंध से यह साफ हो गया कि सल्फास जहर को पानी में मिलाया गया था।

प्रधानाध्यापक ने तुरंत विद्यार्थियों को पानी न पीने की सलाह दी और मध्याह्न भोजन रुकवाया। इसके बाद, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पानी टंकी की जांच में दस ग्राम सल्फास का रैपर बरामद हुआ। इसके बाद, टंकी का पानी बहाकर उसे खाली किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है।

डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से एक बार फिर यह सवाल उठता है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या और कितनी जिम्मेदारी निभाई जा रही है। पुलिस द्वारा जल्द से जल्द मामले का समाधान न किए जाने पर, यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर