पटना में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान संविदा कर्मियों पर लाठीचार्ज, सीपीएम ने किया विरोध

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों की बर्खास्तगी और सेवा बहाली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को और तेज हो गया। राजधानी पटना में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए।

राज्य सरकार ने हाल ही में हड़ताल पर गए लगभग 7,480 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। सरकार का कहना था कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

बर्खास्त कर्मियों ने विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ के बैनर तले आंदोलन शुरू किया है। उनकी प्रमुख मांगें हैं— सेवा बहाली, नियमित नियुक्ति, समान काम के बदले समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा (ESIC/EPFO) की सुविधा और बकाया भुगतान।

गुरुवार को हजारों की संख्या में कर्मियों ने गर्दनीबाग से जुलूस निकालकर भाजपा कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन न मानने पर बल प्रयोग किया गया।

इस घटना की सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी और जनवादी नौजवान सभा (DYFI) के राज्य अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के लिए लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए।

राज्य सरकार ने हालांकि स्पष्ट किया है कि खाली पड़े पदों पर नई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, लेकिन बर्खास्त कर्मियों की सेवा बहाली पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर