पटना में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप: नवाब आलम की निर्मम हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल; ‘कानून-व्यवस्था पर सवाल’, इमारत-ए-शरीआ ने की सख्त कार्रवाई की मांग

राजधानी पटना के पीर बहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाग इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। नवाब आलम नामक व्यक्ति की उसके घर में ही अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण पिछले कई घंटों से शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई धीमी है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है।

इस जघन्य वारदात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अमीर-ए-शरीअत बिहार, ओडिशा एवं झारखंड, मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने कहा कि राज्य में कानून का राज सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में इस तरह की निर्मम हत्या यह दर्शाती है कि कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

उधर, नाजिम-ए-इमारत-ए-शरीआ मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सईदुर्रहमान कासमी ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।

इमारत-ए-शरीआ की ओर से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौके पर पहुंचा, जिसने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हालात का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को धैर्य रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

पटना जैसे संवेदनशील और राजधानी शहर में हुई यह वारदात प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

PatnaNews #BiharNews #MurderCase #LawAndOrder #CrimeNews #BreakingNews #PMCH #InsaafTimes #Violence #JusticeForVictim #PublicProtest #PoliceInvestigation #AmirEShariat #ImaratEShariah

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर