पत्रकारों से मारपीट मामले में JDU सांसद अजय मंडल ने मांगी माफी, भरोसा दिलाया—फिर नहीं होगी ऐसी घटना

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भागलपुर हवाई अड्डे पर 29 जनवरी को पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट मामले में लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे JDU सांसद अजय मंडल ने आखिरकार माफी मांग ली है। रविवार को उन्होंने मायागंज अस्पताल जाकर घायल पत्रकारों से मुलाकात की और खेद जताया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।

*अस्पताल में जाकर पीड़ितों से की मुलाकात
सांसद अजय मंडल पर पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगे थे। इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों, विपक्षी दलों और यहां तक कि बीजेपी के नेताओं ने भी सांसद की कड़ी आलोचना की थी। लगातार दबाव बढ़ने के बाद अजय मंडल ने घायल पत्रकारों से मुलाकात की और अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।

पीड़ित पत्रकार सुमित कुमार ने बताया, “सांसद अजय मंडल हमसे मिलने आए और आश्वासन दिया कि अब ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि हमारा इलाज दिल्ली AIIMS में कराया जाएगा।”

वहीं, पत्रकार कुणाल शेखर ने कहा, “सांसद ने हमसे माफी मांगी और यह भी कहा कि जो चार लोग उस दिन उनके साथ थे, वे आगे उनके साथ नहीं दिखेंगे।

*सांसद ने सवालों से किया किनारा
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद जब मीडिया ने सांसद से घटना पर सवाल किए, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपनी गलती स्वीकार करते हैं, तो उन्होंने टालते हुए कहा, “एक घर में बर्तन होते हैं तो आवाज आती ही है।”

इसके अलावा, सांसद ने पहले पत्रकारों पर बॉडीगार्ड का हथियार छीनने का जो आरोप लगाया था, उस पर भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया। जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने पत्रकारों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और सवाल पूछने में बाधा डाली।

*क्या सांसद की माफी काफी है?
सांसद अजय मंडल ने यह वादा किया है कि पत्रकारों के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद वे उनके घर जाकर भी बातचीत करेंगे। हालांकि, इस घटना के बाद मीडिया जगत और राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सांसद की माफी पर्याप्त है, या फिर इस मामले में और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए?

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर