कोरोना राहत सेवाओं में तेज़ी लाएगाः पॉपुलर फ्रंट

देशभर में कोरोना के रिकॉर्ड मामलों और बेकाबू होते हालात को देखते हुए, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कोरोना से जुड़ी अपनी राहत सेवाओं और वॉलिंटियर गतिविधियों में तेज़ी लाएगा।पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सहयोग और कोविड के मरीज़ों को मेडिकल व अन्य राहत सेवाएं पहुंचाने के लिए और ज़्यादा वॉलिंटियर्स को मैदान में उतारने का फैसला किया है। अस्पतालों, कोविड सेंटरों और कफन-दफन की सेवाओं के लिए अगर किसी भी सरकारी एजेंसी को वालिंटियर सेवाओं की ज़रूरत हो तो वे हमारी स्थानीय यूनिटों से संपर्क कर सकते हैं। पॉपुलर फ्रंट उन एनजीओज़ के साथ भी सहयोग करेगा जो कोविड से जुड़ी राहत सेवाओं में सरगर्म हैं।मार्च 2020 के लॉकडाउन की शुरुआत से ही, संगठन के वॉलिंटियर्स मैदान में उतर कर लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद, कोविड के मरीज़ों को राहत सेवाएं पहुंचाने और मरने वालों के इज़्ज़त के साथ अंतिम संस्कार को सुनिश्चित करने का काम करते आए हैं।देश में अब विनाशकारी परिस्थिति बन रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अस्पतालों में जगह नहीं है, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मरीज़ों की आवश्यकताएं पूरी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और लाशों को खुले मैदानों में जलाया जा रहा है। इन तमाम हालात पर पॉपुलर फ्रंट बहुत ज़्यादा चिंतित है। इस पूरी लड़ाई में संगठन देश के साथ खड़ा है। पॉपुलर फ्रंट लोगों से अपील करता है कि वे सभी आवश्यक एहतियात बरतें और अधिकारियों का पूरा सहयोग करें।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर