जहानाबाद में PK का वार: अशोक चौधरी से 200 करोड़ की संपत्ति का हिसाब मांगा, बुजुर्गों को पेंशन और युवाओं को रोजगार का वादा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने रविवार को जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टियों के साथ-साथ विपक्ष पर भी तीखे हमले किए।

सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में PK ने जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ की संपत्ति जुटाने का गंभीर आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि “अशोक चौधरी ने अपने परिवार के नाम पर 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। अब उन्हें जनता में आकर साफ करना चाहिए कि इनमें से कौन-सी संपत्ति सही है और कौन-सी गलत। अगर हम गलत हैं तो जेल में डाल दें, और अगर सही हैं तो उन्हें इस्तीफा देकर पद छोड़ना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू के ही प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी सार्वजनिक जवाबदेही की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तेजस्वी यादव की सभा में अपमानित किए जाने के मुद्दे पर PK ने कांग्रेस और राजद दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “चुनाव के वक्त राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोदी जी को गालियां देंगे, और मोदी जी जवाब में उन्हें गालियां देंगे। बिहार की जनता इसी झगड़े में उलझ जाती है। लेकिन बिहार के युवा जो रोज़ दूसरे राज्यों में अपमान सहते हैं, उस पर कोई नेता नहीं बोलता। न ही ये लोग पलायन रोकने और रोजगार देने पर कुछ कहते हैं।”

प्रशांत किशोर ने आगे आरोप लगाया कि राजद और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि “राबड़ी देवी भाजपा के दिलीप जायसवाल को भाई मानती हैं, और उधर तेजस्वी यादव के लोग मोदी जी को गालियां देते हैं। असल में ये सब जनता को धोखा देकर सत्ता का आनंद लेते हैं।”

*सभा में PK ने जनता के सामने बड़े वादे रखे। उन्होंने घोषणा की कि दिसंबर 2025 से:

60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

जब तक सरकारी विद्यालयों की हालत नहीं सुधरती, तब तक 15 साल तक के बच्चों की निजी स्कूलों की फीस सरकार भरेगी।

बिहार के 50 लाख युवाओं को प्रदेश में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उन्हें पलायन न करना पड़े।

PK ने कहा कि “इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। अगले साल से युवाओं को अपने घर-परिवार छोड़कर मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर