प्रशांत किशोर का सिवान में शानदार रोड शो — एनडीए और महागठबंधन पर साधा तीखा निशाना, “मंगल पांडे को हराना सिवान की जनता की जिम्मेदारी है” — प्रशांत किशोर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जन सुराज के संस्थापक और देश के चर्चित राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने रविवार को सिवान, सारण और गोपालगंज में जन सुराज प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। भीड़ उमड़ी तो सड़कों पर जन सैलाब जैसा दृश्य बन गया। जनता ने हाथों में झंडे और बैनर थामकर ‘जन सुराज जिंदाबाद’ और ‘बिहार बदलेगा, PK आएगा’ जैसे नारे लगाए।

रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “सिवान की जनता से मेरी अपील है कि जिस मंत्री ने बिहार के स्वास्थ्य तंत्र को चौपट कर दिया, उसे हराना अब जनता की जिम्मेदारी है।”

इसके साथ ही PK ने लालू प्रसाद यादव पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा “लालू जी अब सिर्फ अपने बेटों-बेटियों की राजनीति करते हैं। उन्हें बिहार के गरीबों, युवाओं और बच्चों की कोई चिंता नहीं। लेकिन अब जनता के पास एक नया विकल्प है — जन सुराज।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा “मोदी जी बिहार के लोगों को सस्ता डेटा दे रहे हैं, लेकिन बिहार के लोगों को डेटा नहीं, अपना बेटा चाहिए जो रोज़गार की तलाश में गुजरात और पंजाब चला गया है।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार दशकों से पिछड़ेपन, बेरोज़गारी और पलायन की समस्या से जूझ रहा है। न तो एनडीए ने राज्य को विकास की राह पर लाया, न महागठबंधन कोई ठोस विकल्प दे सका।

उन्होंने कहा कि जन सुराज आंदोलन का मकसद है “राजनीति को जनता के हाथ में लौटाना, ईमानदार नेतृत्व देना और बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोज़गार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना।”

रोड शो के दौरान हर जगह लोगों ने फूलों की वर्षा से प्रशांत किशोर का स्वागत किया। युवाओं और महिलाओं की भारी मौजूदगी ने यह साफ़ कर दिया कि बिहार की राजनीति में ‘जन सुराज’ अब एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर