प्रयागराज, उत्तर प्रदेश:पाकिस्तान के साथ कलिमा लिखा झंडा लगाकर चप्पलों से रौंदा, मुस्लिम युवक ने पाक झंडा छोड़ कलिमा वाला झंडा उठाया तो कहा गया ‘गद्दार’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ज़िले के करेली इलाके से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पाकिस्तान के झंडों के साथ-साथ ऐसे झंडे को भी बिछाया गया था, जिस पर इस्लामिक कलिमा (لا إله إلا الله محمد رسول الله) लिखा हुआ है।

इस झंडे को जानबूझकर जूतों और चप्पलों से रौंदा जा रहा था। इसी बीच एक मुस्लिम युवक ने पाकिस्तानी झंडे को नजरअंदाज़ करते हुए, ज़मीन पर पड़े कलिमा वाले झंडे को सम्मानपूर्वक उठाया, लेकिन इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। उसे ‘गद्दार’ तक कहा गया और पाकिस्तान भेजने की मांग उठाई गई।

इस घटना ने न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द को भी चुनौती दी है। कई मुस्लिम संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है।

स्थानीय पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो की पुष्टि के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य