इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज के दौर में ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। नालंदा जिले से एक ऐसा अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने लोगों को प्रेग्नेंसी के नाम पर मोटे इनाम का लालच देकर ठगी का जाल बिछाया। नालंदा पुलिस ने इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के कदमतर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र टनटन कुमार और अजय कुमार के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया।

10 लाख के इनाम का झांसा देकर ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी महिला या लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल करते थे और लोगों को यह झांसा देते थे कि यदि वे उक्त महिला को गर्भवती कर देंगे तो उन्हें 10 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इसके नाम पर शुरुआत में रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर 450 रुपये मांगे जाते थे। फिर होटल बुकिंग, गाड़ी बुकिंग और अन्य खर्चों के नाम पर मोटी रकम ऐंठी जाती थी।

मोबाइल से मिले पक्के सबूत, कबूला गुनाह

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद हुए, जो इनके अपराधों को साबित करते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ठगों से पूछताछ जारी है और इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस जालसाजी का नेटवर्क काफी बड़ा है। पुलिस जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर