बिहारशरीफ में हुई घटना निंदनीय है, नीतीश और तेजस्वी की चुप्पी क्यों है: अख्तरुल इमान

पटना(प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) एआईएमआई एम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने बिहार शरीफ, सासाराम, रोहतास, लखीसराय की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे बिहार में अल्पसंख्यकों और दलितों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है। बिहारशरीफ में एक सौ के करीब दुकानें जला दी गई। कई वाहन फूंक दिए गए और इस पूरे घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने इस घटना पर कुछ भी नहीं कहा है। उनकी यह साबित करती है की इस घटना के पीछे उनकी क्या मंशा रही होगी। साथ ही उन्होंने कहा की नीतीश सरकार उन सभी दुकानदारों को मुआवजा दें जिनकी दुकानें जला दी गई हैं उन सभी को मुआवजा दें। घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करें और उनके परिवार को मुआवजा देते हुए यह भरोसा दिलाएं की वे सुरक्षित हैं। यदि नीतीश कुमार ने मुआवजे का ऐलान नहीं किया तो एआईआईएम आंदोलन करेगी। इस मौके पर आदिल हसन प्रवक्ता भी मौजूद थे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति