गंभीर प्रशासनिक असफलता का नतीजा है बिहारशरीफ दंगा : एस आई ओ बिहार

लापरवाह और अक्षम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हैं : एस आई ओ बिहार

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स)एस आई ओ बिहार प्रदेश अध्यक्ष ब्रदर शादमान नोमानी ने बिहार शरीफ हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा की बिहारशरीफ में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा और नुकसान के पैटर्न को देखने से प्रथम दृष्टया ही समझ आ जाता है कि ये पूर्व नियोजित था। मस्जिद, मदरसा, मुस्लिम संस्थानों और प्रतिष्ठानों को जिस तरह चुन चुन कर आग के हवाले किया गया उससे ये भी साफ है की इसके पीछे एक पूरा गिरोह है और हिंसा कैसे और कहां करनी इसको लेकर पूरी माइक्रो प्लानिंग कि गई थी, जिसे पकड़ पाने में सरकार और लोकल इंटेलिजेंस पूरी तरह नाकाम रही है।
हम सरकार से लापरवाह और अक्षम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते तत्काल बर्खास्त किया जाए।
साथ ही दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाय।
हम विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मांग करते हैं की वो घटना स्थल का दौरा करें और पीड़ितों को जल्द इंसाफ़ दिलाएं। साथ ही जिन लोगों का आर्थिक नुकसान हुआ है उसे आर्थिक मदद की घोषणा करें।

उन्होंने आगे कहा की बिहार में जिस प्रकार साम्प्रदायिक ताकतों को बल मिलता जा रहा है जो आने वाले दिनों मे बिहार की तरक्की और शांति में सबसे बड़ी रुकावट बन सकता है। समाज के हर वर्ग को इस पर गंभीरता से विचार करना ही चाहिए अन्यथा पिछड़ा बिहार और पिछड़ता चला जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति