“PUCL ने भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप: रोहिंग्या शरणार्थियों को जबरन समुद्र में फेंका, कहा—यह ‘मौत के हवाले करने’ जैसा”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत सरकार द्वारा 43 रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार के तनिनथारी क्षेत्र के पास समुद्र में जबरन भेजे जाने की घटना ने देशभर में चिंता की लहर पैदा कर दी है। इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) ने इसे “अवैध, अमानवीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन” करार दिया है।

PUCL के मुताबिक, इन शरणार्थियों—जिनमें मुस्लिम और ईसाई दोनों समुदायों के लोग शामिल थे—को पहले बायोमेट्रिक जांच के नाम पर फंसाया गया, फिर उन्हें दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर और वहां से नौसेना के जहाजों के जरिए समुद्र में ले जाकर “मौत के हवाले कर दिया गया”।

PUCL ने आरोप लगाया है कि इन शरणार्थियों को आंखों पर पट्टी बांधकर, हाथ-पैर बांधकर नौसेना के जहाजों में चढ़ाया गया और म्यांमार के जलक्षेत्र में फेंक दिया गया, जहां से उनकी कोई खबर नहीं है। यह न केवल भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन है, बल्कि “नॉन-रिफाउलमेंट” जैसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सिद्धांतों की अवहेलना भी है।

इस बीच सरकार का तर्क है कि रोहिंग्या “अवैध प्रवासी” हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से उन्हें देश से बाहर किया जाना ज़रूरी है। लेकिन मानवाधिकार कार्यकर्ता और कई संगठनों का कहना है कि म्यांमार में रोहिंग्या समुदाय आज भी हिंसा, नस्ली भेदभाव और सैन्य अत्याचारों का शिकार है। ऐसे में उन्हें वापस भेजना उनके जीवन को गंभीर खतरे में डालने जैसा है।

PUCL और अन्य मानवाधिकार संस्थाओं ने भारत सरकार से इस कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जबरन निकाले गए शरणार्थियों को वापस लाने की मांग की है।

भारत जैसे लोकतांत्रिक और सभ्य समाज को शरणार्थियों के साथ संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ पेश आना चाहिए, न कि उन्हें ‘समुद्र में मरने के लिए छोड़ने’ जैसी क्रूर कार्रवाई का शिकार बनाना चाहिए۔

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति