कर्नाटक:क़र्ज़ चुकाने के लिए अपने 30 दिन के बच्चे को डेढ़ लाख में बेच दिया,मां समेत कई अन्य गिरफ्तार

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) कर्नाटक के रामनगर में एक महिला को अपने 30 दिन के बेटे को डेढ़ लाख में बेच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

पुलिस ने ये कार्रवाई तब किया जब की महिला के पति ने मामला दर्ज कराया की उसका बेटा गायब हो गया है और उसे अपनी पत्नी पर संदेह है,पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद महिला को गिरफ्तार किया

जांच में सामने आया कि महिला ने अपने पति पर से क़र्ज़ का बोझ हटाने के लिए ही अपने बच्चे को बेच दिया था,दोनों पति-पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं,और वे 3 लाख रूपये के क़र्ज़ के बोझ में दबे हैं

पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने बेटे को बेच कर क़र्ज़ चुकाने का प्रस्ताव दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया था,मगर 05 दिसंबर को वो घर लौटा तो बच्चा गायब था और पत्नी कह रही थी कि बच्चा को इलाज के लिए कहीं भेजा है

पति ने संदेह के आधा पर मामला दर्ज कराया और फिर महिला पुलिसकर्मी की पूछ ताछ में महिला ने जुर्म कुबूल कर लिया,पुलिस ने महिला की मदद से उसके दो सहयोगियों और खरीदार को भी पकड़ लिया है

पुलिस ने बच्चे को मंडिया के बाल कल्याण केंद्र भेज दिया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर