दरभंगा में राहुल गांधी, शादाब अख्तर समेत 20 नामजद और 100 अज्ञात पर दो FIR दर्ज; राहुल बोले— “ये हमारे लिए तमगा है

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार दौरे के तहत दरभंगा पहुंचे कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लहेरियासराय थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आरोप है कि उन्होंने प्रशासन से अनुमति लिए बिना अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में जनसभा की और निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।

पहली एफआईआर दरभंगा के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी खुर्शीद आलम और दूसरी जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। एफआईआर में राहुल गांधी, कार्यक्रम आयोजक व एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव शादाब अख्तर सहित 20 लोगों को नामजद और करीब 100 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

राहुल गांधी ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने कहा, “हमें हॉस्टल के अंदर नहीं जाने दिया गया, शायद इसलिए क्योंकि वहां की हालत बहुत खराब थी। मैंने जाति जनगणना और आरक्षण पर बात की, तो मेरे खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। मेरे ऊपर 30-32 केस दर्ज हैं, ये सब मेरे लिए मेडल हैं, तमगे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना और निजी विश्वविद्यालयों में आरक्षण की मांग से घबराई हुई है। उन्होंने 50% आरक्षण की सीमा को तोड़ने की वकालत करते हुए वंचित तबकों को न्याय दिलाने की मांग की।

शादाब अख्तर का तीखा बयान

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव शादाब अख्तर ने एफआईआर की प्रति साझा करते हुए कहा “तानाशाही सत्ता अगर गोली भी चलाए, तो हम सीना चौड़ा कर खड़े रहेंगे। राहुल गांधी जी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। एफआईआर से न डरेंगे, न पीछे हटेंगे।”

प्रशासन की सफाई

प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और बीएनएस की धारा 163 के अंतर्गत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई, जो कानूनन अपराध है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

इस घटना के बाद राज्य की सियासत में गर्मी आ गई है। कांग्रेस समर्थकों ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है, वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था के तहत कार्रवाई की गई है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर