राहुल गांधी को छात्रों से मिलने से रोका जाना शर्मनाक, भाकपा-माले ने जताया विरोध!दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास पहुंचे राहुल, प्रशासनिक रोक के बावजूद किया छात्रों से संवाद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भाकपा-माले ने दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास के छात्रों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिलने से रोके जाने की घटना की तीखी आलोचना की है। पार्टी महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य ने इसे डबल इंजन सरकार के सुशासन पर करारा सवाल बताया है। उन्होंने कहा कि अगर देश का एक प्रमुख नेता छात्रों से संवाद भी नहीं कर सकता तो यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है।

दरअसल, राहुल गांधी मिथिलांचल के अपने दौरे के दौरान दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद उन्होंने मार्च का नेतृत्व करते हुए छात्रावास में पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। भाकपा-माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने इसे “साहसिक और प्रेरणादायक” कदम बताया और कहा कि राहुल गांधी ने सत्ता और सरकार के दमनात्मक रवैये के खिलाफ एक मिसाल पेश की है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी इसी तरह जनसरोकारों के लिए सड़क पर उतरना होगा और सत्ता की तानाशाही को चुनौती देनी होगी।

गौरतलब है कि 11 मई को दरभंगा में आयोजित भव्य सम्मेलन में भाकपा-माले महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य, पूर्व सांसद अली अनवर, प्रो. लक्ष्मण यादव और पूर्व विधायक मनोज मंजिल सहित कई नेताओं ने सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों पर जोरदार भाषण दिए थे। इस सम्मेलन की व्यापक प्रतिक्रिया से एनडीए खेमा घबरा गया है, जिसका नतीजा आज राहुल गांधी के कार्यक्रम में रोड़े अटकाने के रूप में सामने आया!लेकिन छात्रों और नागरिक समाज की सक्रियता ने प्रशासन के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

भाकपा-माले का कहना है कि मिथिलांचल की जनता अब बदलाव के मूड में है। पिछली बार अधिकांश सीटों पर एनडीए का कब्जा था, लेकिन इस बार जनता उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति