राजस्थान: चूरू में 17 वर्षीय शाहरुख की पीट-पीटकर हत्या, CCTV फुटेज में वारदात कैद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

चूरू शहर के सफेद घंटाघर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय किशोर शाहरुख की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शाहरुख मोहर्रम का जुलूस देखकर अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को तत्काल राजकीय भारतीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। CCTV फुटेज में देखा गया है कि कुछ युवक शाहरुख के साथ कहासुनी के बाद हाथापाई करते हैं और फिर उस पर लात-घूंसों से हमला कर देते हैं। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण शाहरुख की घटनास्थल पर ही हालत बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही शाहरुख के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। हालात को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस और आरएसी के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है।

शाहरुख के चाचा अब्दुल कादिर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

चूरू पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अभी तक की जांच में किसी प्रकार के सांप्रदायिक एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी कहासुनी और झगड़े से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलु की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस बीच, मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार का कहना है कि शाहरुख जुलूस में शामिल नहीं था, केवल देखने गया था।

शहर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त भाषा दिया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर