राजस्थान: विधायक के सख्त रुख पर हाईकोर्ट की नर्मी, एडवोकेट अंसार इंदौरी, अजीत कसवा व अजय कुमार की दलीलों पर मीट व्यापारियों को मिली राहत!

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजस्थान के कोटा शहर में मीट व्यापारियों पर चल रही प्रशासनिक सख्ती के बीच हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कोटा में बिना लाइसेंस और स्वच्छता मानकों के नाम पर चल रही दुकानों को बंद कराने के निर्देश के खिलाफ मीट व्यापारियों ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, जहां से उन्हें अपने व्यवसाय को जारी रखने की अनुमति और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का आदेश मिला।

इस केस में एडवोकेट अंसार इंदौरी, एडवोकेट अजीत कसवा और एडवोकेट अजय कुमार ने प्रभावशाली पैरवी करते हुए कोर्ट को बताया कि कई दुकानदारों के पास लाइसेंस है, और उनके खिलाफ बिना वैध नोटिस या प्रक्रिया के सीधे कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यह कार्रवाई व्यापारियों के मौलिक अधिकारों और आजीविका के अधिकार का उल्लंघन है।

कोर्ट ने इन दलीलों को मानते हुए स्पष्ट आदेश दिया कि प्रशासन फिलहाल मीट व्यापारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा और उन्हें अपना व्यवसाय सुचारु रूप से चलाने की अनुमति दी गई है।

रविवार को कोटा सर्किट हाउस में आयोजित एक बैठक में विधायक संदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बिना लाइसेंस और स्वच्छता मानकों की अनदेखी करते हुए चल रही मांस की दुकानों को तत्काल बंद किया जाए। उनका कहना था कि ऐसी दुकानें जनभावनाओं को आहत करती हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं।

शर्मा ने यह भी कहा कि राजस्थान एक शाकाहारी बहुल राज्य है और सड़कों पर खुलेआम मांस बेचना यहां की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने पशु चोरी और संरक्षित क्षेत्रों में अवैध मछली शिकार जैसे मामलों पर भी चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन को तत्काल कोई दंडात्मक कदम उठाने से रोक दिया गया है, जिससे मीट व्यापारियों को राहत मिली है। हालांकि मामले की अगली सुनवाई में प्रशासन को अपने पक्ष को सही ठहराना होगा और यह देखना होगा कि यह राहत स्थायी रूप लेती है या नहीं।

इस बीच कोटा शहर में मांस कारोबार से जुड़े हजारों लोगों ने कोर्ट के फैसले को “अत्यंत राहतकारी और संविधान के अनुरूप” बताया है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य