विधानसभा उपचुनाव:राजस्थान के 07 में से 05 सीटों पर भाजपा,01 सीट पर कांग्रेस तो 01 सीट पर भारत आदिवासी पार्टी का लहराया झंडा

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) राजस्थान में 07 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है,राजस्थान की जनता ने 07 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताया है तो वहीं कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी को भी 01-01 सीट पर सफलता दिलाया है

देवली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र गुर्जर को 100599 वोटों के साथ सफलता मिली है तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा 59478 वोटों के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस के कस्तूर चांद मीणा 31385 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं

रामगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सुखावांत सिंह 108811 वोट के साथ पहले नंबर पर तो इंडियन नेशनल कांग्रेस के आर्यान ज़ुबैर 95175 वोटों के साथ दूसरे नंबर रहे हैं

खींवसार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के रेवंत राम दंगा ने 108628 वोट पा कर जीत हासिल किया तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कनिका बेनीवाल 94728 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही,इस सीट पर कांग्रेस की डॉक्टर रतन चौधरी को सिर्फ़ 5454 वोट हासिल हुए हैं

झुंझुनू विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र भांबू ने 90425 ला कर सफलता हासिल किया और इंडियन नेशनल कांग्रेस के अमित ओला 47577 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे,निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी 38751 वोट पाने में सफल रहे हैं

सलूंबर विधानसभा में शांता अमृत लाल मीणा भारतीय जनता पार्टी से 84428 वोट लेकर पहले जबकि भारत आदिवासी पार्टी के जितेश कुमार कटारा 83143 के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं,इस सीट पर कांग्रेस की रेशमा मीणा 26760 वोट लाने में सफल रही है

चोरासी विधानसभा पर भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने 89161 ला कर जीत का झंडा लहराया है,तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के कारीलाल 64791 वोट के साथ दूसरे स्थान पर और कांग्रेस के महेश रॉट 15915 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं

दौसा विधानसभा से कांग्रेस के दिन दयाल 75536 पा कर सफ़ल हुए तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के जग मोहन 73236 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर