उत्तरप्रदेश:सामूहिक बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में भाजपा विधायक व उनके भाई,भतीजे सहित अन्य 15 पर एफआईआर का आदेश

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के बदायूं के बिल्सी विधानसभा से भाजपा विधायक हरीश शाक्य व उनके भाई,भतीजे समेत 15 लोगों के खिलाफ़ सामूहिक बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश आया है, एमपी-एमएलए ने उनके खिलाफ ये आदेश सिविल लाइंस थाने को जारी किया है

याचिकर्ता ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि “उसके पिता ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ज़मीन खरीदा था जो कि विधायक खरीदना चाहता था,बाद में विधायक ने वो 18 करोड़ की संपत्ति मेरे पिता से 16.5 करोड़ में खरीद लिया और एक लाख एडवांस ये कह कर दिया कि 40% पैसे देने के बाद आगे का प्रोसेस होगा,मगर बाद में 40% दिए बगैर लिखित प्रोसेस करने का दबाव बनाने लगा”

याचिकर्ता ने कहा कि “बगैर पैसे लिए प्रोसेस नहीं करने के कारण उनके चचेरे भाई को पुलिस ने उठा कर प्रताड़ित किया,फिर पुलिस के बाद विधायक के लोगों ने अपने पास रख कर प्रताड़ित किया और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया”

याचिकर्ता ने बताया कि “उसने संपत्ति दूसरे बिल्डर को बेचने की कोशिश किया तो विधायक ने संपत्ति बेचने नहीं दिया”

अदालत के आदेश पर पुलिस का कहना है कि “अदालत का आदेश हम तक आएगा तो हम एफआईआर कर के आगे की जांच करेंगे”, तो वहीं विधायक का कहना है कि “अगर अदालत ने आदेश दिया है तो हम पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करेंगे”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर