गोपालगंज में 80 वर्षीय दलित महिला से दुष्कर्म: आरोपी ने खेत में दिया घटना को अंजाम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 80 वर्षीय दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना 14 मार्च की है, जब पीड़िता घास काटने के लिए अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में गई थी।

घटना का विवरण

पीड़िता के अनुसार, घास काटते समय गांव के ही एक युवक ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। आरोपी ने पीड़िता की आंखों को फोड़ने की भी कोशिश की। बेहोश होने पर आरोपी ने उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों की प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद, परिजनों ने पीड़िता की खोजबीन शुरू की और उसे खेत में बेहोश पाया। होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने स्थानीय थाने में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मेडिकल जांच और पुलिस का बयान

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि हमें महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क और संवेदनशील होने की आवश्यकता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर