राजद कार्यालय में भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजद प्रदेश कार्यालय में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंडल ने कहा कि शास्त्री छात्र जीवन से ही असहयोग आंदोलन से जुड़े और दो बार जेल भी गए। वे घोर मानवतावादी, सरल स्वभाव के और बेसहारों के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले नेता थे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कभी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं लिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन आज भी लोकसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव बीनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कामरान, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक भाई दिनेश सहित अरुण कुमार, फैयाज आलम कमाल, नंदू यादव, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर, श्याम नंदन पासवान, नीतू कुमारी अहमद, जेम्स कुमार यादव, छाया रानी, उपेंद्र चंद्रवंशी, रीना चौधरी और अन्य नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री का त्याग और सेवा भाव नई पीढ़ी को राजनीति में ईमानदारी और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर