इंस्टाग्राम पर फोटो डालना बना जानलेवा: रोहतास में महिला की हत्या, पति पर हत्या का आरोप, मायके वालों ने काटा हंगामा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के रोहतास जिले से एक बार फिर महिला हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सासाराम में एक महिला की हत्या कर दी गई है और इस सनसनीखेज वारदात के पीछे आरोप उसके पति पर ही लगा है। बताया जा रहा है कि महिला इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती थी, जो उसके पति को नागवार गुजरता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और अब यह विवाद हत्या में तब्दील हो गया।

घटना के बाद से आरोपी पति फरार

पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

परिजनों का हंगामा, शव लेकर थाने पहुंचे

जैसे ही घटना की जानकारी महिला के मायकेवालों को मिली, वे आक्रोशित होकर ससुराल पहुंचे और मृतका का शव लेकर थाने आ गए। थाने के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सड़क जाम करने की कोशिश, पुलिस ने दिलाया भरोसा

गुस्साए परिजनों ने सासाराम-बिक्रमगंज रोड को जाम करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और रास्ता खोला गया।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल

यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि क्या महिलाएं सोशल मीडिया पर भी अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से वंचित हो रही हैं? इंस्टाग्राम जैसी सामान्य गतिविधि को लेकर हत्या कर देना समाज की सोच पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति