एस.डी.पी.आई. ने ग़ाज़ा में नरसंहार की कड़ी निंदा की: अमेरिका और माइक्रोसॉफ्ट की क्रूर भूमिका को किया बेनक़ाब

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एस.डी.पी.आई.) ने ग़ाज़ा में इज़राइल द्वारा जारी नरसंहार और बर्बर हमलों की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका और वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की भूमिका की सख्त आलोचना की है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी ने एक प्रेस बयान में कहा कि 7 अप्रैल 2025 तक इज़राइली हमलों में 50,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनी शहीद और लगभग 20 लाख लोग बेघर हो चुके हैं, जो वैश्विक ज़मीर के लिए एक खुला चैलेंज है।

बच्चों की हत्या, डॉक्टरों पर गोलियां — इंसानियत के खिलाफ़ अपराध

एस.डी.पी.आई. ने आरोप लगाया कि इज़राइल द्वारा की गई बमबारी में छोटे-छोटे बच्चों के शव चिथड़े हो गए, अस्पतालों के डॉक्टरों और राहत कर्मियों को गोली मार दी गई, और हज़ारों परिवार ढही हुई इमारतों के नीचे दबकर मारे गए। पार्टी के मुताबिक़, यह सब इंसानियत के ख़िलाफ़ संगठित अपराध है, और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों की खामोशी इन अपराधों को बढ़ावा दे रही है।

अमेरिका और माइक्रोसॉफ्ट पर गंभीर आरोप

एस.डी.पी.आई. ने स्पष्ट किया कि अमेरिका न केवल इज़राइल को हथियार दे रहा है, बल्कि फिलिस्तीनी जनता को जबरन सूडान और सोमालिया जैसे अफ्रीकी देशों में विस्थापित करके नस्ली सफाई की नीति को बढ़ावा दे रहा है। पार्टी ने दावा किया कि इस योजना पर 7 अप्रैल को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच चर्चा हुई थी।

टेक्नोलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट को भी पार्टी ने निशाने पर लिया, जो 133 मिलियन डॉलर के करार के तहत इज़राइल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस उपकरण प्रदान कर रहा है, जो ग़ाज़ा में तबाही फैलाने वाली मशीनरी को ऊर्जा दे रहे हैं।

वान्या अग्रवाल और इबतिहाल अबूसअद को सलाम

एस.डी.पी.आई. ने बहादुर टेक विशेषज्ञ वान्या अग्रवाल और इबतिहाल अबूसअद की हिम्मत को सलाम किया, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ समारोह में ग़ाज़ा में हो रहे नरसंहार के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कराया। वान्या ने ज़ोर से कहा: “50,000 फिलिस्तीनी माइक्रोसॉफ्ट की बनाई टेक्नोलॉजी से मारे गए हैं।” इबतिहाल ने भी AI हथियारों के ख़िलाफ़ जोरदार स्टैंड लिया और कंपनी की नीति की तीव्र आलोचना की। दोनों ने माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफ़ा देकर एक मज़बूत नैतिक संदेश दिया है।

भारतीय जनता से अपील

एस.डी.पी.आई. ने सभी इंसाफ़पसंद भारतीयों से अपील की है कि वे ग़ाज़ा के पीड़ितों के साथ खड़े हों और इज़राइल, अमेरिका व माइक्रोसॉफ्ट के इस क्रूर गठजोड़ के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करें, जो फिलिस्तीनी खून पर मुनाफ़ा कमा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर