वक्फ एक्ट के खिलाफ अमीर-ए-शरीयत की क़यादत में बड़ी बैठक!बिहार की मिल्ली तंजीमों, सज्जादगानों और उलमा ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की रहनुमाई में आंदोलन चलाने की योजना तैयार की।

इंसाफ टाइम्स डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा जबरन पारित किए गए “वक्फ संशोधन कानून 2025” के खिलाफ बिहार की प्रमुख मिल्ली, धार्मिक और सामाजिक हस्तियों ने अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी साहब की क़यादत में एक प्रभावी आंदोलन चलाने की घोषणा की है। अमारत-ए-शरीया की दावत पर आयोजित इस प्रतिनिधि बैठक में 150 से अधिक तंजीमी, खानकाही, तालीमी, दीनी और कानूनी हस्तियों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से सरकार के इस फैसले को संविधान, धर्म और इंसानी हुकूक की खुली खिलाफ़वरज़ी करार दिया।

बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से जारी की गई हिदायतों को ध्यान से सुना गया और उनकी रौशनी में आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कानून के खतरनाक पहलुओं की पहचान

अमीर-ए-शरीयत ने अपने संबोधन में वक्फ एक्ट 2025 की कुछ अहम और खतरनाक धाराओं की ओर इशारा करते हुए कहा:

सरकार को वक्फ की हैसियत को चुनौती देने या रद्द करने का पूरा अधिकार मिल जाएगा।

पोर्टल पर समय पर पंजीकरण न होने पर वक्फ संपत्ति की कानूनी पहचान समाप्त हो जाएगी।

विरासती वक्फ (वक्फ अला औलाद) को कानूनी विवाद की स्थिति में अमान्य घोषित किया जा सकता है।

आदिवासी और संरक्षित क्षेत्रों में वक्फ पर दावा भी प्रतिबंधित होगा, चाहे वह ऐतिहासिक रूप से वक्फ क्यों न हों।

सर्वसम्मति से लिए गए फैसले और भविष्य की रणनीति

बैठक में निम्नलिखित अहम फैसले लिए गए:

1.अमारत-ए-शरीया की क़यादत में विभिन्न मिल्ली संगठनों की एक संयुक्त समिति बनाई जाएगी जो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की रहनुमाई में आंदोलन की योजना तैयार करेगी।

2.आंदोलन संविधान के दायरे में, संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार यह कानून वापस नहीं ले लेती।

3.हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ख़ासतौर पर वक्फ मुतवल्लियों के माध्यम से।

4.एक विशेषज्ञ लीगल टीम बनाई जाएगी ताकि मुकदमों को प्रभावशाली तरीके से लड़ा जा सके।

5.11 सदस्यीय समिति जनमत तैयार करने, मीडिया और सोशल मीडिया अभियान, बैठकों और प्रदर्शनों की निगरानी करेगी।

6.एकता और तालमेल के साथ कामों को समन्वित किया जाएगा और हर कदम सलाह-मशविरा से उठाया जाएगा।

7.वक्फ बचाओ सप्ताह मनाया जाएगा ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके।

8.सरकार समर्थक मुस्लिम नेताओं और प्रतिनिधियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

नेताओं की पुरज़ोर अपील

जमाअत-ए-इस्लामी बिहार के अमीर मौलाना रिज़वान इस्लाही ने कहा, “यह कानून CAA से भी ज़्यादा खतरनाक है। हमें कानूनी और जन स्तर दोनों पर दबाव बनाना होगा।”
मौलाना नाज़िम (जमीयत उलेमा), मौलाना अबुल कलाम शम्सी क़ासमी (मोमिन कॉन्फ्रेंस), रिटायर्ड अफसरान शुऐब अहमद (IAS), मोहम्मद अब्दुल्लाह (विजिलेंस), एडवोकेट ज़ाकिर बलीग़, मुफ्ती वसी अहमद, मौलाना खुर्शीद मदनी और अन्य ने भी एकता, जागरूकता और कानूनी संघर्ष पर ज़ोर दिया।

बैठक का आध्यात्मिक और वैचारिक माहौल

बैठक की शुरुआत मौलाना मुजीब-उर-रहमान की तिलावत से हुई, नअतिया कलाम मौलाना शमीम अकरम ने पेश किया, जबकि बैठक का संचालन मुफ्ती सुहराब नदवी ने बखूबी किया।
बैठक का समापन अमीर-ए-शरीयत की दुआ पर हुआ।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर