“RSS नेता जे. नंदकुमार का विवादित बयान: सुप्रीम कोर्ट को बताया पहलगाम हमले और कश्मीर संकट का जिम्मेदार”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता जे. नंदकुमार ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को जम्मू-कश्मीर में हालिया अस्थिरता और पहलगाम हमले के लिए अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया है। उनका यह बयान तिरुवनंतपुरम में आयोजित ‘अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन’ में सामने आया।

नंदकुमार ने अपने भाषण में कहा, “सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते केंद्र सरकार को जल्दबाज़ी में चुनाव कराने पड़े, जिससे हालात पूरी तरह सामान्य होने से पहले ही एक ऐसी सरकार सत्ता में आई जिसने आतंकियों को समर्थन और पहुँच दी।”

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम सिस्टम पर भी कटाक्ष करते हुए न्यायधीशों को “कॉलेजियम लॉर्ड्स” और “कॉलेजियम सम्राट” कहा। नंदकुमार ने दावा किया कि जज अपने बच्चों, रिश्तेदारों और घरेलू नौकरों को भी जज नियुक्त कराने के लिए संस्था बना चुके हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई से डर नहीं लगता, “अगर मैं इस बयान के लिए दंडित होता हूँ तो भी कोई बात नहीं, लेकिन सवाल यह है कि क्या खुद सुप्रीम कोर्ट की भूमिका संदिग्ध नहीं है?”

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को जमीनी हकीकत से कटे हुए बताते हुए कहा कि, “क्या कश्मीर की स्थिति को दिल्ली के एसी कमरों में बैठने वाले जज बेहतर समझ सकते हैं, या ज़मीन पर तैनात सेना और सुरक्षाकर्मी?”

इस बयान के बाद विपक्षी दलों और कानूनी हलकों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई विशेषज्ञों ने इसे न्यायपालिका की गरिमा पर हमला बताया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और केंद्र सरकार तथा सुरक्षा एजेंसियां हालात को नियंत्रण में लाने की कोशिशों में लगी हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर