सहारनपुर में 10 साल की मुस्लिम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या: आरोपी वेदप्रकाश गिरफ्तार, मगर ‘बेटी बचाओ’ के नारेदार क्यों हैं खामोश?

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है जहाँ एक 10 वर्षीय मासूम मुस्लिम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना न केवल अपराध की सीमा लांघती है, बल्कि समाज की खामोशी को भी कटघरे में खड़ा करती है। आरोपी की पहचान वेदप्रकाश के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

यह दिल दहला देने वाली घटना सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र की है, जहाँ 10 मई की शाम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और ग्रामीणों की तलाश के बाद अगले दिन बच्ची की लाश जंगल में मिली। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वेदप्रकाश ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया, फिर उसकी हत्या कर शव को चादर में लपेट कर पूरी रात छिपाकर रखा और अगली सुबह जंगल में फेंक दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि बच्ची के शरीर पर गहरी चोटों के निशान हैं और उसके जननांगों से खून बह रहा था। यह मामला सिर्फ़ एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि बर्बरता की पराकाष्ठा है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या, बलात्कार और POCSO एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।

इस वीभत्स वारदात पर मुख्यधारा मीडिया की चुप्पी और सामाजिक संगठनों की उदासीनता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब उत्तराखंड के नैनीताल में एक मुस्लिम युवक पर बलात्कार का आरोप लगा था, तो पूरे शहर को बंद करा दिया गया था। सड़कों पर उग्र प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़, और सोशल मीडिया पर ‘बेटी बचाओ’ के नारों की बाढ़ आ गई थी।

मगर अब जब पीड़िता मुस्लिम है और आरोपी बहुसंख्यक समाज से है, तब वही समाज, वही आवाज़ें, और वही मीडिया खामोश क्यों हैं?

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सज़ा और मामले की निष्पक्ष त्वरित सुनवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची को न्याय तभी मिलेगा जब यह मामला पूरे देश में सुना जाएगा।

यह मामला सिर्फ़ कानून का नहीं, बल्कि इंसाफ और इंसानियत का भी है। सवाल यह है कि क्या बच्चियों की इज़्ज़त अब मज़हब देखकर मापी जाएगी? क्या इंसाफ भी पहचान पूछकर दिया जाएगा?

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर