राजस्थान के अलवर में साहिल का अपहरण: उत्तर प्रदेश एसओजी के चार सिपाही निलंबित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजस्थान के अलवर जिले के केसरोली गांव निवासी साहिल का 28 फरवरी को अपहरण कर लिया गया। हथियारबंद चार व्यक्तियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और बंधक बना लिया। अपहरणकर्ता साहिल को राजस्थान के भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मथुरा समेत कई शहरों में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर उसे पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मोलभाव के बाद 4 लाख रुपये लेकर साहिल को रिहा किया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि इस अपहरण में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के चार सिपाही शामिल थे। बिना अनुमति के राजस्थान जाने और अपहरण में शामिल होने के आरोप में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सिपाही निरंजन यादव, इंश्फाक खान, मनोज कुमार और बृजेंद्र भदौरिया को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है।

अलवर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में बहाला गांव के सरपंच कल्लू और एक अन्य व्यक्ति के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के नाम सामने आए। पुलिस ने सरपंच कल्लू समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जहां कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने में शामिल पाए गए। विभागीय जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति