समस्तीपुर में प्रेम विवाह के 6 महीने बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को ठिकाने लगाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कार में लेकर घुमता रहा। यह घटना जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी पति ने छह महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

प्रेम विवाह के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

महज छह महीने पहले, 22 वर्षीय महिला ने मुजफ्फरपुर जिले के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिवारों की सहमति से वैशाली जिले के महुआ के एक मंदिर में उनकी शादी हुई थी। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। विदाई में लाखों रुपये और आभूषण भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

दहेज के लिए हत्या का आरोप

महिला के पिता ने कहा, “हमने अपनी बेटी को विदाई में लाखों रुपये और कीमती आभूषण दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी हत्या कर दी गई। आरोपी पति और उसके परिवार ने शव को उसके मायके के पास ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।”

गले पर रस्सी के निशान

जब आरोपी पति और उसके रिश्तेदार शव को ठिकाने लगाने के लिए कार से जा रहे थे, तो स्थानीय ग्रामीणों ने शक होने पर उन्हें रोक लिया। शव की जांच के दौरान मृतका के गले पर रस्सी का गहरा निशान पाया गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला को प्रताड़ित कर मारा गया था।

ग्रामीणों ने किया पति को पकड़

ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया है, और इलाके में सनसनी फैल गई है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर