कटिहार,बिहार के एक स्कूल में बेड पर सोने के कारण दलित बच्चे की पिटाई

दिल्ली (अनम जहां/इंसाफ़ टाइम्स) बिहार के कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ के एक निजी स्कूल ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल पर जातिगत भेदभाव और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने 8 साल के दलित छात्र को बेड पर सोने पर बेरहमी से पीटा। बच्चे के हाथ खिड़की से बांधकर उसे जातिगत गालियां भी दी गईं। घटना 20 सितंबर 2024 की बताई जा रही है। पीड़ित बच्चे सचिन कुमार जो एलकेजी का छात्र है ,उसे दो दिन पहले ही स्कूल के हॉस्टल में भर्ती कराया गया था।

सचिन के पिता मुकेश कुमार मल्लिक जो खुद एक शिक्षा सेवक हैं. उन्होंने बताया कि उनके बेटे को हॉस्टल में छोटी जाति से होने के कारण अलग और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ता था। मुकेश मल्लिक ने बताया कि मेरे बेटे को हॉस्टल में नीचे सुलाया जाता था और उसे खाने-पीने की चीजें भी अलग से दी जाती थीं। घटना वाले दिन सचिन हॉस्टल में लगे एक बेड पर सो गया था। तभी प्रिंसिपल रोहित सिंघानिया और शिक्षक संतोष कुमार वहां आ गए, फिर वो सचिन को बेड पर सोते देख गुस्से में आग बबूला हो गए। सचिन के पिता ने बताया कि उन्होंने मेरे बेटे को खिड़की में हाथ बाँधकर बेरहमी से पीटा और कहा कि तुम छोटी जाति के हो बेड पर क्यों सोया? तुम्हें तो नीचे कचरा में सोना है।

घटना को लेकर बच्चे के पिता मुकेश कुमार मल्लिक ने कहा कि अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल पोठिया बाजार में नामांकन कराया था। बच्चा हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करता था. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन जब उनका बड़ा बेटा स्कूल पढ़ने गया तो बच्चे की पिटाई की बात पता चली। फिर स्कूल जाकर देखा तो बच्चे के पूरे शरीर में चोट के निशान थे और बच्चा रो रहा था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए फलका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा।

उन्होंने आगे बताया कि यहां तक कि उसका बर्तन भी अलग कर दिया गया था। जब दोनों टीजर से बच्चे को पीटने के बारे में बात की गई तो कोई जवाब नहीं दिया। बच्चे के पिता ने बताया कि स्कूल संचालक दबंग है। अब उसे चुप रहने की धमकी दे रहा हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम दहिम प्रसाद ने कहा कि बच्चे के परिजन से बात की गई है और स्कूली बच्चों से भी पूछताछ की गई हैं। प्रथम दृष्टया में बच्चें के साथ ज्यादती की बात आई हैं। स्कूल को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है. हॉस्टल के संचालन के लिए सरकार के नियम का पालन नहीं किया गया हैं. उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच कर सीनियर अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी गई है. वहीं बच्चें की पिटाई के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले पर स्कूल के डायरेक्टर रोहित सिंघानिया का कहना है कि बच्चा खेल रहा था और बदमाशी कर रहा था. इसलिए वार्डन ने उसकी थोड़ी पिटाई कर दी है।

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों