दिल्ली और देश भर में लगातार मस्जिदों,मदरसों और दरगाहों पर बुल्डोजर चलाए जाने के खिलाफ एसडीपीआई और वूमेंस इंडिया मूवमेंट ने किया दिल्ली विधानसभा का घेराव

नई दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद बहुत तेज़ी से मस्जिद मदरसों ,दरगाहों,
कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर गैर कानूनी तरीके से तोड़े जाने के विरोध मे दिल्ली विधान सभा का एसडीपीआई और वूमेंस इंडिया मूवमेंट ने घेराव किया l केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार खिलाफ एसडीपीआई ने जमकर नारेबाजी की l विपक्ष और पक्ष दोनो पर आरोप लगाया कि ये हिंदुत्व की राजनीति कर रहे है l
बताते चले कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद बहुत तेज़ी से मस्जिद,मदरसों ,दरगाहों,
कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर गैर कानूनी तरीके से तोड़ा जा रहा है
धरना प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ आई ए खान ने कहा कि महरौली में 700 साल पुरानी मस्जिद और कब्रिस्तान को अदालत के फैसले का इंतज़ार किए बिना बुलडोजर से तोड़ दिया गया । बवाना में जन्नतुल फिदौस मस्जिद, मंगोलपुरी में वाई ब्लॉक मस्जिद, कैलाश नगर गांधी नगर में मुस्तफा मस्जिद और बहुत सारी जगहों पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार और सरकारी एजेंसियां,दिल्ली ,प्रशासन,एमसीडी,
एनडीएमसी, डीडीए,पुरातत्व विभाग,रेलवे,दिल्ली पुलिस आपस में हमसाज होकर इस गैर कानूनी काम को अंजाम दे रही हैं। मुसलमानों,अल्पसंख्यकों से वोट लेकर उनकी तमाम समस्याओं को जान बूझकर अनदेखा किया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश सेक्रेटरी हाफिज हाशिम मालिक ने कहा कि मुसलमानों,
अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर पक्ष विपक्ष सब खामोश हैं। बल्कि फिरकापरस्तों के दबाव में दिल्ली में मुसलमानों,अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल मस्जिद,मदरसों,दरगाहों, कब्रिस्तानों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानो को गाली देने वाले और मुसलमानो को कटने बात कहने वाले करनैल सिंह भाजपा नेता खुले में घूम रहा है और शिकायत करने के बावजूद भी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रहीं है । प्रीत सिंह सिरोही मुसलमानों,मस्जिदों,मदरसों,
को निशाना बनाकर वीडियो बनाकर दिल्ली के माहौल में ज़हर घोल रहा है लेकिन दिल्ली पुलिस और दिल्ली प्रशासन शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करते। ऐतिहासिक मस्जिदों की बेहुरमती की जा रही है और वहीं ऐतिहासिक मस्जिदों में नमाज पढ़ने से रोका हुआ है। वहीं दूसरी तरफ़ लालकिले के अंदर एक अवैध मंदिर का निर्माण कर लिया गया है जोकि राष्ट्रीय धरोहर कानून के खिलाफ है।नेशनल की तरफ से खास मेहमान अब्दुल कादिर ने कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन किए बिना बहुत समय से भ्रष्ट कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है जिन्होंने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में घोर भ्रटाचार कर रखा है। केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों को छीनकर वक्फ बोर्ड को हड़पना चाहती है जिसमें बहुत सारे विपक्षी दल भी सरकार का साथ दे रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष शाहीन कौसर ने कहा कि
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया मांग करती है कि करनैल सिंह और प्रीत सिंह सिरोही पर दिल्ली पुलिस से सख्त कानूनी कार्यवाही करें । धार्मिक और प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों को तोड़ने के विरोध में हजारों लोगों के साथ दिल्ली विधान सभा का घेराव किया
स्टेट कमेटी मेम्बर इरफान अहमद ने दिल्ली सरकार से कहा कि मुसलमानों,अल्पसंख्यकों की जनभावनाओं और सभी उपरोक्त समस्याओं का ध्यान रखते हुए तत्पर कार्रवाई की जाए l और तोड़े गए मस्जिदों,मदरसों दरगाहों, कब्रिस्तानों को पुनर्स्थापित किया जाए l वक्फ बोर्ड की नियुक्तियां और उसके गठन और वक्फ बोर्ड के अधिकारों को लेकर तुरन्त विधान सभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पास कर के इन समस्याओं का समाधान किया जाए l
घेराव करने वालों में मुख्य रूप से मुहम्मद आमिर,मुहम्मद अशफाक, उत्तर पूर्वी जिले के अध्यक्ष मास्टर महबूब,दक्षिणी जिलाध्यक्ष ऐनुल हक़, जनरल सेक्रेटरी मुहम्मद मोहसिन, दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिलाध्यक्ष मास्टर मुस्लेहुद्दीन फलाही, जनरल सेक्रेटरी कियामुल,पूर्वी दिल्ली जिलाध्यक्ष मुहम्मद फैजान,जनरल सेक्रेटरी रईस अहमद अंसारी, उत्तर पश्चिम ज़िला जनरल सेक्रेटरी मुहम्मद जफर,उत्तर पूर्वी दिल्ली जनरल सेक्रेटरी मुहम्मद फैजान ,वूमेन इंडिया मूवमेंट की इंचार्ज समीना कौसर,स्टेट प्रेसिडेंट आसिया सैफी,जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट शाहनूर अख्तर खजांची शमा परवीन शामिल रहे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर