
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीडीपीआई) ने 11 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है
एसडीपीआई ने औरंगाबाद ईस्ट से सैयद कलीम,शिवाजीनगर से फिरोज शमशुद्दीन मुल्ला,पैठाण से हाफिज इमरान,अणुशक्तिनगर से अहमद पठान,औरंगाबाद सेंट्रल से मुजम्मिल खान,जालना सिटी से असदुल्लाह रिज़वी,मुंब्रा कलवा से सरफराज शेख़,हदपसार से अज़हर तंबोले,अकोला वेस्ट से सुहैल क़ादरी,मालेगांव सेंट्रल से इंजीनियर अब्दुल्लाह खान,नांदेड़ साउथ से एजाज़ अहमद को प्रत्याशी बनाया है
झारखंड विधानसभा में भी एसडीपीआई ने एक विधानसभा में प्रत्याशी उतारा है,पार्टी ने पाकुड़ विधानसभा से हंजला शेख़ को अपना उम्मीदवार बनाया है जो की वर्तमान में ज़िला पार्षद भी है
मालूम हो कि झारखंड में 13 नवंबर व 20 नवंबर को दो चरणों और महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव है,दोनों प्रदेशों का परिणाम 23 नवंबर को एक साथ आएगा