लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर पहलगाम हमले को लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

लखनऊ विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी और भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

डॉ. काकोटी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘डॉ. मेड्यूसा’ के नाम से जाना जाता है, ने एक वीडियो पोस्ट में कहा था कि किसी व्यक्ति को मारने से पहले धर्म पूछना, लिंचिंग करना, नौकरी से निकालना, मकान से बेदखल करना और घरों को बुलडोज़र से गिराना भी आतंकवाद है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य जतिन शुक्ला ने हसनगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने डॉ. काकोटी के खिलाफ देशद्रोह और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। लखनऊ विश्वविद्यालय ने भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें शो-कॉज़ नोटिस जारी किया है

वहीं, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भी पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में हजरतगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि राठौर की पोस्ट से राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचा और एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश की गई। राठौर ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि आतंकवादी हमले सरकार की नाकामी हैं और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से सवाल करना देशद्रोह नहीं है

इन दोनों मामलों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सोशल मीडिया की भूमिका और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के अधिकार को लेकर बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों से लोकतंत्र में आलोचना की स्वतंत्रता पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति