वक्फ बिल पर JDU के समर्थन से नाराज़ वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम का इस्तीफ़ा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जनता दल यूनाइटेड (JDU) को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता, किशनगंज से पूर्व विधायक और ज़िला अध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। उनका यह क़दम हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक पर JDU द्वारा संसद में दिए गए समर्थन के खिलाफ विरोधस्वरूप आया है।

मास्टर मुजाहिद आलम ने वक्फ विधेयक को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और संस्थानों पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने JDU के स्टैंड से असहमति जताते हुए इसे मुस्लिम समाज की भावनाओं के ख़िलाफ़ बताया और पार्टी से अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया।

इससे पहले भी JDU के कई ज़िला व प्रदेश स्तर के नेताओं ने वक्फ कानून पर पार्टी की भूमिका से नाराज़ होकर इस्तीफ़ा दिया है, मगर मास्टर मुजाहिद आलम का इस्तीफ़ा इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि वे न सिर्फ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं बल्कि सीमांचल की राजनीति में एक मज़बूत प्रभाव भी रखते हैं।

बिल पास होने के बाद मास्टर मुजाहिद आलम ने फुलवारी शरीफ़ स्थित इमारत-ए-शरीया पहुंचकर आमीर-ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी से मुलाक़ात भी किया था। इस मुलाक़ात में वक्फ कानून और उससे जुड़ी संवेदनशीलता पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय की धार्मिक और शैक्षिक संस्थाओं के संरक्षण व अधिकारों को लेकर चिंता जताई और संभावित जनजागरूकता अभियान पर भी विचार किया।

राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा है कि मास्टर मुजाहिद आलम का यह निर्णय बिहार की मुस्लिम राजनीति में एक नई दिशा और विमर्श को जन्म दे सकता है। उनके अगले क़दम पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति