दिल्ली में आतिशी बनी नई शिक्षा मंत्री
सौरव भारद्वाज को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय

पटना (महताब आलम/इंसाफ टाइम्स)

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना गुरुवार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ दिलाई.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.

आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, पावर और पर्यटन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त थे.

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सिलसिले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था जबकि सत्येंद्र जैन पिछले साल 30 मई से ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और जैन का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया था.

सिसोदिया की गिरफ़्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एजेंसियां सिसोदिया को हर हाल में अंदर रखना चाहती है.

उन्होंने ट्वीट किया, ”मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ़्तार किया. सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते तो आज ईडी ने गिरफ़्तार कर लिया. इनका एक ही मक़सद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना, रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर. जनता देख रही है. जनता जवाब देगी.”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर