वक़्फ़ संशोधन बिल समेत 16 बिल संसद में पेश होने को सूचीबंद,25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है,जो कि 20 दिसंबर तक चलेगा,और सरकार ने 16 बिल इस सत्र में पार्लियामेंट में लाने के लिए सूचीबंद किया है ,जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिल वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल-2024 है

मालूम हो कि मानसून सत्र में वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल पेश किया गया था लेकिन विपक्षी दलों के हंगामे व सरकार में शामिल पार्टियों की मांग के बाद उसे जेपीसी के में भेज दिया गया था,और ये तय किया गया था कि जेपीसी अगले सत्र के पहले हफ्ते के अंतिम दिन के इस पर रिपोर्ट पेश कर देगी,जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा भी है कि “उनकी रिपोर्ट तैयार है और उसे अगले सत्र में पार्लियामेंट में पेश कर दिया जाएगा”,फैसले के अनुरूप वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल-2024 को लेकर जेपीसी की रिपोर्ट 29 नवंबर को पार्लियामेंट में पेश कर दी जाएगी

संसद के शीतकालीन सत्र के लिए कार्यसूची में जो 16 विधेयक शामिल हैं, उनमें पांच नए विधेयक हैं, बाकी 11 बिल ऐसे हैं जो पहले से ही लोकसभा या राज्यसभा में पेंडिंग हैं, इन लंबित विधेयकों के साथ नए विधेयकों की लिस्ट में सहकारिता विश्वविद्यालय से जुड़ा विधेयक भी है,संसद सत्र के दौरान वक्फ बिल और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक के अलावा राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े एक विधेयक समेत कुल पांच नए विधेयक चर्चा और पारित करने के लिए पेश किए जाने हैं

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर