सीतामढ़ी हत्याकांड: ट्रांसजेंडर से त्रिकोणीय प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सीतामढ़ी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए किन्नर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी-2 आशीष रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 अप्रैल को रेलवे चादर में लिपटा हुआ एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान 6 अप्रैल को अररिया टोल वार्ड संख्या 14 निवासी मोजीबुर रहमान और मोकिमा खातून के बेटे 21 वर्षीय सदरे आलम के रूप में की गई थी।

त्रिकोणीय प्रेम और अवैध संबंधों से जुड़ा था मामला

डीएसपी के अनुसार मृतक सदरे आलम का एक ट्रांसजेंडर रहीमुल उर्फ पूजा से प्रेम संबंध था, लेकिन उसी ट्रांसजेंडर के अन्य लोगों से भी अवैध संबंध थे, जिससे नाराज़ होकर सभी प्रेमियों ने मिलकर सदरे आलम की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेलवे की चादर में लपेटकर फेंक दिया गया।

गिरफ्तार हुए आरोपी

इस मामले में पुलिस ने लालबंदी सोनबरसा निवासी ट्रांसजेंडर रहीमुल उर्फ पूजा, बंदरझूला निवासी रविंद्र साह, कचहरीपुर निवासी स्कॉर्पियो चालक लाल बाबू राय और बंदरझूला निवासी अजय साह को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, रस्सी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

तकनीकी जांच और गोपनीय कार्रवाई

डीएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सोनबरसा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच करते हुए गोपनीय तरीके से छापेमारी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।

डीएसपी का बयान

“यह एक अनैतिक संबंधों का मामला है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि ट्रांसजेंडर के अवैध संबंधों के कारण ही इस हत्या को अंजाम दिया गया। मृतक और सभी आरोपी लुधियाना में रहते थे और होली के अवसर पर गांव आए थे।”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर