65 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को आदेश

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में Special Intensive Revision (SIR) के तहत 65 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए जाने पर चुनाव आयोग को सूची सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा है कि यह सूची जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर उपलब्ध होनी चाहिए तथा हर नाम के सामने हटाए जाने का कारण स्पष्ट लिखा जाए।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच ने निर्देश दिया कि यह सूची 19 अगस्त तक जिलों की वेबसाइट पर अपलोड की जाए और मतदाता EPIC नंबर डालकर अपना नाम खोज सकें। अदालत ने यह भी कहा कि जानकारी का प्रचार अखबारों, टीवी, रेडियो, दूरदर्शन और जिला निर्वाचन अधिकारियों के सोशल मीडिया खातों के माध्यम से किया जाए।

1 सितंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में कटौती

आयोग ने 1 सितंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें 65.6 लाख नाम हटाए गए थे। इनमें 22 लाख मृत, 36 लाख स्थानांतरित/अनुपस्थित और 7 लाख डुप्लीकेट पाए गए। विपक्षी दलों ने इसे विधानसभा चुनाव से पहले लोकतंत्र पर हमला बताया है।

दावा करने का मौका

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नाम कटने से प्रभावित व्यक्ति आधार कार्ड या अन्य पहचान दस्तावेज़ के साथ दावा पेश कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों से आदेश पालन की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

अगली सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी, जिसमें आदेश के पालन की समीक्षा की जाएगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर