जहांगीरपुरी की विध्वंस कार्रवाही में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई जुलाई में, रोक का आदेश भी जारी रहेगा – जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारूकी की याचिका पर पिछले महीने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर लगी थी रोक

नई दिल्ली, 9 मई 2022ःसुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली के जहांगीरपुरी में विध्वंस की कार्रवाई से सम्बंधित मामले की भी सुनवाई थी, जिसमें न्यायमूर्ति एल नगेश्वर राव और न्यायमूर्ति बीआर गवई की पीठ ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारूकी की याचिका पर अगली सुनवाई जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है। इसके बाद तोड़फोड़ पर लगा स्थगन आदेश भी अगले आदेश तक जारी रहेगा।गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में दंगा प्रभावित इलाके को निशाना बनाते हुए जिस तरह उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने तत्काल विध्वंस की घोषणा की थी, उसने देश में कानून, न्याय और लोकतंत्र में आस्था रखने वालों को काफी बेचैन कर दिया था। इसके मद्देनजर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के निर्देश पर 20 अप्रैल की सुबह वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एमआर शमशाद ने जमीयत की ओर से याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने तत्काल प्रभाव से विध्वंस की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। अगले दिन अर्थात 21 अप्रैल को अदालत ने अगली सुनवाई तक विध्वंस की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। अगली सुनवाई जो आज होनी थी, न्यायालय ने इसे गर्मी की छुट्टी के बाद अर्थात जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दी है। इससे स्पष्ट हो गया है कि जुलाई तक के लिए विध्वंस की कार्रवाई पर भी रोक होगी। आज की सुनवाई के दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एमआर शमशाद कोर्ट में उपस्थित थे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर